स्कार्पियो की ठोकर से बाइक चालक की मौत

0 minutes, 1 second Read

CHHAPRA DESK – छपरा-मुजफ्फरपुर एन एच 722 पर गरखा थाना अंतर्गत मैकी गांव के समीप अज्ञात स्कॉर्पियो की ठोकर से बाइक सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई. जबकि स्कार्पियो चालक वाहन लेकर फरार हो गया. मृतक की पहचान भेल्दी थाना क्षेत्र के गोपालपुर गांव निवासी 58 वर्षीय वकील राय उर्फ पुण्यदेव राय के रुप में की गई है.

 

बताया जाता है कि वह बाइक पर सवार होकर अपने पुत्र के साथ कहीं जा रहे थे. तभी फुर्सतपुर के ओर से आ रही अनियंत्रित स्कार्पियो ने गड़खा थाना अंतर्गत मैकी गांव के समय उनकी बाइक में ठोकर मार दिया. जिससे बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई और उनकी मौत मौके पर हो गई. वहीं दुर्घटना के बाद चालक स्कॉर्पियो लेकर भाग निकलने में सफल रहा.

सूचना के बाद मौके पर पहुंची गड़खा थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी है. वहीं शव को पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेजा गया है. इस सूचना के बाद मृतक के घर वालों में कोहराम मचा हुआ है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *