सारण में आशीर्वाद माइक्रो फाइनेंस कंपनी से 50 लाख की हेराफेरी ; कंपनी के एरिया मैनेजर ने दो कर्मचारियों पर दर्ज कराया FIR

0 minutes, 0 seconds Read

CHHAPRA DESK- सारण जिले के मशरक में आशीर्वाद माइक्रो फाइनेंस कंपनी से ₹50 लाख 5000 हेरा फेरी किए जाने का मामला सामने आया है.

ग्रामीण महिलाओं को स्व रोजगार के लिए ऋण देने वाली आशीर्वाद माइक्रो फाइनेंस कंपनी के दो कर्मचारियों ने महिला ग्राहकों का खाता नंबर बदल अपने रिश्तेदार के खाता पर 50 लाख 5 हजार रुपया ट्रांसफर कर कंपनी को चूना लगा दिया. कंपनी के एरिया मैनेजर दरभंगा जिले के सरमोहपुर निवासी मुकेश कुमार ने मशरक थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है. जिसमे कहा गया है कि कंपनी रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया से रजिस्टर्ड है. जो ग्रामीण क्षेत्र के महिलाओं को ईएमआई पर स्व रोजगार के लिए ऋण देती है.

कंपनी में कार्यरत खैरा थाना क्षेत्र के मीरा मुसहरी गांव निवासी संजय कुमार सिंह का पुत्र साजन कुमार सिंह तथा अमनौर थाना क्षेत्र के छपरा अभिमान गांव निवासी अनिल कुमार का पुत्र गौरव कुमार ने गरीब ग्रामीण महिलाओं का खाता नंबर बदलकर अपने परिचित एवं रिश्तेदारों के खाता में रुपया डाल लिया. जिससे कंपनी को बड़ा नुकसान हुआ है.

वही गरीब महिलाओं को ऋण नहीं मिल सका है. प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस पुअनि आशुतोष कुमार के नेतृत्व में जांच में जुटी है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *