पेड़ से गिरकर घर के कमाऊ व्यक्ति की मौत ; परिजनो में मचा कोहराम

0 minutes, 1 second Read

CHHAPRA DESK – सारण जिले के डेरनी थाना क्षेत्र अंतर्गत पिरारी डीह गांव में एक युवक की पेड़ से गिरने से मौत हो गई. मृत युवक डेरनी थाना क्षेत्र के पिरारी डीह गांव निवासी 32 वर्षीय मुनेश्वर सिंह बताया गया है. घटना के संबंध में ग्रामीणों ने बताया कि वह बैर तोड़ने के लिए पेड़ पर चढ़ा था, जहा पैर फिसलने से गिर गया और गंभीर रूप से घायल हो गया. जिसके बाद आनन फानन में उसको उठाकर परसा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

उसकी मौत रास्ते में ही हो गई थी. वह राज मिस्त्री का काम कर परिवार का भरण पोषण करता था. वह पांच भाई में दूसरे नंबर पर था. उसकी मौत से परिजनो में कोहराम मच गया. वहीं परिवार वालों के सामने विकट स्थिति उत्पन्न हो गई, क्योंकि उसकी कमाई से घर चलता था. वह अपने पीछे माता-पिता, पत्नी और तीन छोटे-छोटे बच्चे छोड़ गया है, जो बेसहारा हो गये हैं. उसके शव से लिपट कर पिता जगलाल सिंह, माता लालमती देवी, पत्नी ममता देवी बच्चे विलाप कर रहे थे.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *