सारण जिला के 16 थानों के बदले गये थानाध्यक्ष ; रत्नेश कुमार को मिली नगर थानाध्यक्ष की कमान

0 minutes, 1 second Read

CHHAPRA DESK – सारण में विधि-व्यवस्था एवं अपराध नियंत्रण को दृष्टिगत रखते हुए जिले के 16 थानों के थानाध्यक्ष एवं ओपी अध्यक्ष को समयावधि पूर्ण होने पर स्थानांतरित किया गया है. साथ ही नव पदस्थापित थानाध्यक्षों / ओपी अध्यक्षों को अविलंब अपने थाना व ओपी में योगदान देने का निर्देश दिया गया है. इस बात की जानकारी देते हुए एसपी संतोष कुमार ने बताया कि समयावधि पूर्ण होने एवं विधि व्यवस्था के दृष्टिकोण से 16 थानों में नए थानाध्यक्ष को स्थानांतरित किया गया है.

जाने किसको मिली किस थाने की कमान

दरियापुर थाना के थानाध्यक्ष पुअनि रत्नेश कुमार वर्मा को नगर थानाध्यक्ष की कमान सौंपी गई है. वहीं साहाजितपुर थानाध्यक्ष पुअनि अजय कुमार को अवतार नगर थानाध्यक्ष, भेल्दी थानाध्यक्ष पुअनि अरुण कुमार सिंह को बनियापुर थाना अध्यक्ष, डेरनी थानाध्यक्ष पुअनि अशोक कुमार दास को जलालपुर थाना अध्यक्ष, अकिलपुर थानाध्यक्ष पुअनि सुधीर कुमार सिन्हा को डोरीगंज थाना अध्यक्ष, दिघवारा थानाध्यक्ष पुअनि शोएब आलम को तरैया थाना अध्यक्ष, मसरक थाना अध्यक्ष पुअनि राजेश कुमार को दिघवारा थानाध्यक्ष, जनता बाजार थाना अध्यक्ष पुअनि संतोष कुमार को भेल्दी थानाध्यक्ष, डोरीगंज थाना के प्रभारी थानाध्यक्ष पुअनि विकास कुमार को जनता बाजार का थाना अध्यक्ष, तरैया थाना अध्यक्ष पुअनि राजीव रंजन सिंह को डेरनी थानाध्यक्ष, जलालपुर के प्रभारी थानाध्यक्ष पुअनि रामयश राय को अकिल पुर थाना अध्यक्ष, नगरा ओपी प्रभारी अध्यक्ष पुअनि सुनील प्रसाद को हरिहरनाथ ओपी प्रभारी अध्यक्ष एवं सोनपुर थाना में पदस्थापित पुअनि देवानंद कुमार को दरियापुर का थाना अध्यक्ष, पुअनि रितेश मिश्रा को मशरक थाना अध्यक्ष, बनियापुर थाना में पदस्थापित पुअनि पिंटू कुमार को सहाजितपुर थाना अध्यक्ष तथा मशरक थाना में पदस्थापित पुअनि शिवनाथ राम को नगरा ओपी अध्यक्ष नियुक्त किया गया है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *