3 बच्चों की मां को मोबाइल पर हुआ छपरा के युवक से प्रेम तो यूपी से भागकर प्रेमी से रचा ली शादी ; पुलिस ने पकड़ परिजनों को सौंपा

0 minutes, 1 second Read

CHHAPRA DESK – मोबाइल पर इश्क परवान चढ़ते और दो प्रेमी युगल को एक साथ रिस्ते में बंधते तो आपने जरूर देखा सुना, लेकिन अब ताजा मामला 3 बच्चों की मां का है. तीन बच्चों की मां को मोबाइल के क्रॉस कनेक्शन के जरिए छपरा के एक युवक से प्यार हो गया और प्यार भी ऐसा हुआ कि वह अपने पति के साथ तीन बच्चों को छोड़ भाग कर यूपी से छपरा पहुंच गई.

मामला यूपी के संतकबीरनगर जिले का है. जहां से तीन बच्चों की मां को मोबाइल के क्रास कनेक्शन से सारण जिले के मशरक के पश्चिम टोला गांव निवासी से प्यार हो गया. फिर क्या था, महिला पति व तीन बच्चों को घर पर छोड़ प्रेमी के गांव चली आई. गांव आकर प्रेमी से शादी भी कर ली और दिन बीतने लगा.

वहीं महिला के गायब होने पर पति समेत परिवार में हड़कंप मच गया और यूपी पुलिस को सूचना दे गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई. इस बीच यूपी पुलिस ने महिला के मोबाइल को सर्विलांस पर लिया तों महिला से पांच नम्बरो पर ज्यादा बात करने का मामला निकला. पर कहीं पर भी महिला का पता नहीं चल पाया.

 

परिजनों ने उन्हीं नम्बरो में से बिहार के मशरक के नम्बर के आधार पर जब बच्चों संग गांव पहुंचे तों महिला के होने की पुष्टि हुई. पर महिला जाने को छोड़िए, परिजनों और बच्चों को पहचानने को तैयार नहीं थी. जबकि छोटे-छोटे मासूम बच्चे भी अपनी मां को लिपट कर रो रहे थे. लेकिन महिला को सिर्फ प्रेमी के साथ जाने का भूत सवार था.

उसे अपने बच्चों के प्रति भी जरा सा स्नेह नहीं दिखाई पड़ा. मौके पर पहुंची मशरक थाना पुलिस में महिला प्रशिक्षु दारोगा मधु कुमारी को परिजनों का विरोध झेलना पड़ा. जिस पर मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने दल बल की मौजूदगी में महिला और प्रेमी को हिरासत में ले लिया. जिसके बाद परिजनों और प्रेमी के समझाने बुझाने के बाद महिला पति और बच्चों के संग घर जाने को तैयार हुई.

हालांकि प्रेमी से शादी के पहले उसके द्वारा बताया गया था कि उसका पति मर चुका है और उसे कोई बच्चा नहीं है. इस दौरान कागजी कार्रवाई के बाद महिला को उसके पति को सौंप दिया गया. वहीं प्रेमिका और पति के तरफ से प्रेमी पर कोई भी कानूनी कार्रवाई नहीं करने के अनुरोध पर उसे बांड भरकर छोड़ दिया गया.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *