सनकी पति ने धा’रदार हथि’यार से पत्नी का गला रे’ता ; गि’रफ्तारी के बाद उसने क्या कहा….

0 minutes, 4 seconds Read

CHHAPRA DESK – सारण जिले के रसूलपुर थाना अंतर्गत असहनी टोल के बंसी छपरा गांव में सनकी पति ने धारदार हथियार से पत्नी का गला रेत दिया. जिसके बाद वह अनजान बन रहा. इस सूचना के बाद मौके पर पहुंचे रसूलपुर थाना पुलिस ने हत्यारे पति को गिरफ्तार कर लिया है. मृत महिला जिले के रसूलपुर थाना अंतर्गत असहनी टोले के बंसी छपरा गांव निवासी विश्वकर्मा महतो की 35 वर्षीय पत्नी रीना देवी बताई गई है.

घटना के संबंध में बताया जाता है कि उसका पति विश्वकर्मा महतो पेंटर का काम करता था. लेकिन बीते कुछ महीने से उसकी मानसिक स्थिति बिगड़ गई थी. जिसको लेकर उसकी पत्नी बीते दिन अपने पति का इलाज करने के लिए उसे लेकर गोरखपुर गई थी. गोरखपुर से बीती रात्रि एकमा लौट घर पहुंचे थे. जिसके बाद वह घर में स्नान करने चली गई थी. स्नान करने के बाद वह जैसे ही अपने कमरे में पहुंची,

उसका पति सब्जी काटने वाले फसुल से उसके गले पर प्रहार करना शुरू कर दिया. जिसके कारण वह चीख भी नहीं सकी. जिसके बाद घर में मौजूद पांच बच्चों के द्वारा घटना की सूचना घर के अन्य सदस्यों को दी गई. सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जहां हत्यारे पति को गिरफ्तार कर लिया. वहीं मृतका के मायके वाले भी वहां पहुंचे और पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेजा,

जहां शव का पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद परिजनों को सुपुर्द किया गया है. वही समाचार प्रेषण तक इस मामले में प्राथमिकी प्रक्रिया चल रही थी. इस मामले में मृतका के भाई ने बताया कि कुछ महीनो से विश्वकर्मा महतो की मानसिक स्थिति बिगड़ गई थी. उसके द्वारा उनकी बहन रीना देवी की फसुली से गले पर वार कर हत्या की गई है. पुलिस ने उसे गिरफ्तार भी किया है.

अब पत्नी को खोज रहा पति

विश्वकर्मा महतो अपनी पत्नी से बहुत प्रेम करता था. काम के बाद दिनभर वह पत्नी के साथ ही रहता था. जैसा कि उसके परिवार वालों के द्वारा बताया गया है. अब किन परिस्थितियों में और क्यों उसके द्वारा पत्नी की हत्या की गई, इसकी जानकारी तो प्राप्त नहीं हो सकी है. क्योंकि, वह मानसिक रूप से बीमार बतलाया जा रहा है. वहीं गिरफ्तारी के बाद भी वह हत्या से इंकार करते हुए पत्नी का हाल-चाल पूछ रहा है. वैसे पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *