छपरा में अनियं’त्रित ट्रक ने बाइक में मारी ट’क्कर ; महिला की मौ’त, गोद का मासूम पीएमसीएच रे’फर, सड़क जाम

0 minutes, 3 seconds Read

CHHAPRA DESK – छपरा शहर में अनियंत्रित ट्रक ने एक बाइक में जोरदार टक्कर मार दी, जिसके बाद बाइक पर बैठी महिला मासूम सहित रोड पर गिर गई और ट्रक ने उसे कुचल दिया. जिसके कारण महिला की मौत जहां घटना स्थल पर ही हो गई, वही गोद का मासूम गंभीर स्थिति में पीएमसीएच रेफर किया गया है. घटना छपरा शहर के मुफस्सिल थाना अंतर्गत रौजा पोखरा के समीप की है. मृत महिला छपरा शहर के मुफस्सिल थाना अंतर्गत शेरपुर निवासी सोनू शर्मा की पत्नी प्रीति शर्मा बताई गई है. वहीं गंभीर रूप से घायल उसका पुत्र 9 वर्षीय हर्ष कुमार एवं उसका देवर मोनू लाल शर्मा बताया गया है.

घटना के संबंध में बताया जाता है कि प्रीति शर्मा किसी शादी समारोह में शामिल होने के लिए अपने देवर मोनू लाल शर्मा के साथ बाइक से जा रही थी, तभी मुफस्सिल थाना अंतर्गत रौजा पोखरा के समीप अनियंत्रित ट्रक ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दिया, जिसके कारण बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई और प्रीति शर्मा ट्रक में फंस गई. ट्रक उसे 20 गज तक घसीटते चला गया, जिसके कारण मौके पर ही उसकी मौत हो गई. वहीं उस महिला के गोद का बच्चा हर्ष भी गंभीर रूप से घायल हो गया.

परिवार वाले उसे लेकर आनन-फानन में छपरा सदर अस्पताल पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर चिकित्सा के लिए पीएमसीएच किया गया है. हालांकि उसकी स्थिति काफी नाजुक बताई जा रही है. वहीं घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर दिया है. मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *