ऑर्केस्ट्रा में हथियार लहराने की सूचना पर छापा ; कुख्यात अरमान समेत तीन गिरफ्तार

0 minutes, 0 seconds Read

GOPALGANJ DESK –  गोपालगंज से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है, जहां पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हथियार के साथ तीन अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया। यह कार्रवाई भोरे थाना क्षेत्र के गंगा मोड़ के समीप की गई, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया. पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक युवक अवैध हथियार लेकर इलाके में घूम रहा है और एक ऑर्केस्ट्रा कार्यक्रम के दौरान हथियार का प्रदर्शन कर दहशत फैलाने की कोशिश कर रहा है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए थानाध्यक्ष के नेतृत्व में तत्काल एक विशेष टीम गठित की गई.टीम ने मौके पर पहुंचकर छापेमारी की और तीन युवकों को हिरासत में ले लिया.

Add

तलाशी के दौरान आरोपियों के पास से एक देसी कट्टा, दो जिंदा कारतूस और एक चाकू बरामद किया गया. गिरफ्तार अभियुक्तों में कुख्यात अरमान भी शामिल है, जिसके खिलाफ पहले से आधा दर्जन से अधिक आपराधिक मामले दर्ज बताए जा रहे हैं.पुलिस का मानना है कि तीनों आरोपी किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने की फिराक में थे और हथियार का प्रदर्शन कर इलाके में भय का माहौल बनाना चाहते थे. मामले की जानकारी देते हुए आनंद मोहन गुप्ता ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर तीनों को गिरफ्तार कर लिया.

फिलहाल उनसे पूछताछ जारी है और यह भी जांच की जा रही है कि इनका किसी बड़े आपराधिक गिरोह से संबंध तो नहीं है. साथ ही बरामद हथियार के स्रोत का भी पता लगाया जा रहा है. पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर न्यायिक प्रक्रिया शुरू कर दी है.अधिकारियों का कहना है कि जिले में अवैध हथियार रखने और सार्वजनिक रूप से उनका प्रदर्शन करने वालों के खिलाफ सख्त अभियान आगे भी जारी रहेगा। तीनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजने की तैयारी की जा रही है, जबकि मामले की गहन जांच जारी है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *