शराब लेकर समस्तीपुर जा रही लक्जरी कार को मांझी पुलिस ने किया जब्त

CHHAPRA DESK – सारण जिले के मांझी थाना पुलिस ने जयप्रभा सेतु चेकपोस्ट पर वाहन जांच के दौरान शराब लदी लक्जरी कार को जब्त कर तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने बताया कि शराब लदी कार मध्य प्रदेश के ग्वालियर से बिहार के समस्तीपुर जा रही थी. इसी बीच सूचना मिलते हीं चेकपोस्ट पर तैनात पुलिस कर्मियों ने कार को रोक कर गहन जांच की.

जांच के क्रम में तस्करों ने पहले तो कार में कुछ भी होने से इनकार किया लेकिन पुलिस ने सख्ती की तो तस्करों ने कार में शराब होने की बात कबूल कर ली. उसके बाद पुलिस ने कार में बने विशेष तहखाने को तोड़ कर शराब बरामद कर लिया. तस्करों ने कार की सीट के पीछे बने विशेष तहखाने में 15 पेटी अंग्रेजी शराब छुपा रखी थी. कार में सवार तस्करों में भूपेन्द्र सिंह, संजय बघेल व हनीफ खान ग्वालियर के निवासी बताये जाते हैं. पुलिस तीन तस्करों को गिरफ्तार कर उनसे पूछताछ कर रही है.

 

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *