प्रधानमंत्री के जन्मदिवस को सेवा सप्ताह के रूप में मनाएगी भारतीय जनता पार्टी : जनार्दन सिंह सिग्रीवाल

CHHAPRA DESK – छपरा में भारतीय जनता पार्टी के द्वारा एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया. प्रेस वार्ता में महाराजगंज के सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल ने कहा 17 सितंबर से प्रधानमंत्री के जन्म दिवस के उपलक्ष में भारतीय जनता पार्टी सेवा सप्ताह मनाएगी. 17 सितंबर भगवान विश्वकर्मा की भी जयंती है. भगवान विश्वकर्मा जैसे निर्माण के देवता हैं उसी तरह भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक नए भारत के निर्माण के लिए दिन-रात प्रयासरत है. उनके जन्म दिवस के उपलक्ष में पूरे देश में सेवा सप्ताह मनाया जाएगा.

 

भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष रामदयाल शर्मा ने कहा कि इस सेवा पखवाड़े में भाजपा के सभी कार्यकर्ता पदाधिकारी मंच मोर्चा के अध्यक्ष एवं संयोजक को जिम्मेवारी दी गई है. इस सेवा सप्ताह में 17 सितंबर से रक्त दान शिविर, शुभकामना संदेश, अभिनंदन पत्र, गंगा आरती, निशुल्क स्वास्थ्य शिविर, दिव्यांगों को कृत्रिम अंग वितरण, दीनदयाल की जयंती, स्वच्छता अभियान, कोविड-19 टिका केंद्रों का निरीक्षण एवं 2 अक्टूबर तारीख को गांधी जयंती एवं लाल बहादुर शास्त्री के जयंती के अवसर पर स्वच्छता अभियान एवं गांधी की प्रतिमा के सामने मौन धरना इत्यादि कार्यक्रमों का आयोजन प्रधानमंत्री के जन्मोत्सव के पखवाड़े में करना है एवं सेवा सप्ताह के रूप में इसे मनाना है.

प्रदेश के उपाध्यक्ष एवं सिवान के पूर्व सांसद और सारण के प्रभारी ओम प्रकाश यादव ने कहा कि सेवा पखवाड़े में प्रधानमंत्री के जन्मदिन को बहुत ही हर्षोल्लास के साथ सेवा भावना के साथ मनाना है और इसमें जिले के सारे विधायक सांसद कार्यकर्ता पदाधिकारी लगगे. उन्होंने कहा कि परिस्थिति कितनी भी विपरीत हो भाजपा कार्यकर्ता डगमगाने वाले नहीं भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है और कार्यकर्ताओं के दम पर ही भाजपा एक विश्व के सबसे बड़े दल के रूप आज है.

प्रेस वार्ता में प्रदेश उपाध्यक्ष एवं प्रभारी ओम प्रकाश यादव, छपरा विधायक डॉक्टर सी एन गुप्ता, अनुशासन समिति के अध्यक्ष पूर्व विधायक विनय कुमार सिंह, पूर्व विधायक ज्ञानचंद मांझी, जिला प्रभारी अनूप श्रीवास्तव, महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री एवं जिला परिषद उपाध्यक्ष श्रीमती प्रियंका सिंह, जिला उपाध्यक्ष बृजमोहन सिंह डॉ धर्मेंद्र सिंह, लालबाबू कुशवाहा, सीमा सिंह,जिला महामंत्री शांतनु कुमार, रामाशंकर शांडिल्य, जिला प्रवक्ता विवेक कुमार सिंह, मंत्री सत्यानंद सिंह, मोहन शंकरजी, सुपन राय, भाजपा नेता श्याम बिहारी अग्रवाल, शिक्षा प्रकोष्ठ के संयोजक प्रोफ़ेसर देवेंद्र सिंह, गयात्री देवी, महिला मोर्चा अध्यक्ष अनु सिंह, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष बबलू मिश्रा सहित कार्यकर्ता एवं पदाधिकारीगण उपस्थित थे.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *