विकास ह’त्याकांड का मुख्य आरोपी रंजीत उर्फ जेजे गि’रफ्तार

0 minutes, 0 seconds Read

SIWAN DESK – सिवान जिले में बीते दिन महावीरी अखाड़ा में आपसी विवाद दौरान तुरहा टोली निवासी रमेश गोंड के पुत्र विकास गोंड के हत्या मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. विदित हो की शनिवार को महावीरी अखाड़ा मेला निकला गया था. अखाड़ा देखने गए विकास की दहा नदी पुल के पास चाकू से गोदकर हत्या कर दिया गया था.

इसको लेकर मृतक की मां ने नगर थाने में कंधवारा के रंजीत यादव उर्फ जेजे यादव को मुख्य आरोपित बनाते हुए विशाल यादव और नीरज यादव को नामजद करते हुए 8 से 10 अज्ञात पर प्राथमिक दर्ज कराया था.

चाकू से गोदकर की थी हत्या

पुलिस आरोपियों गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही थी. बीती रात्रि गुप्त सूचना के आधार पर नगर थाना पुलिस ने मुफस्सिल थाना क्षेत्र के महोद्दीपुर शनिचरा बाबा मंदिर के पास से रंजीत कुमार उर्फ जेजे यादव को गिरफ्तार कर लिया. जिसे आज कोर्ट में पेश कर के आगे की कार्रवाई के लिए जेल भेज दिया गया.

जुलूस देखने के दौरान विकास का कंधवारा के कुछ युवकों के साथ विवाद हो गया था. जिसमें विकास की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई थी. नगर थाना इंस्पेक्टर सुदर्शन राम ने बताया कि पुलिस जेजे की गिरफ्तारी के बाद अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *