गिट्टी सीमेंट के बीच में छुपा कर की जा रही थी शराब की त’स्करी

0 minutes, 0 seconds Read

GOPALGANJ DESK – गोपालगंज जिले में ट्रैक्टर पर गिट्टी और सीमेंट के बीच में छुपा कर शराब की तस्करी की जा रही थी. इस बात का खुलासा गोपालगंज जिले के जादोपुर थाना पुलिस ने किया है. पुलिस ने बताया कि क्षेत्र के गम्हरिया गांव में ट्रैक्टर ट्रॉली पर लदे सीमेंट और गिट्टी के बीच में छिपाकर शराब की खेप ले जायी जा रही थी. लेकिन गुप्त सूचना के आधार पर जब ट्रैक्टर पर लदे गिट्टी और सीमेंट हटाकर तलाशी ली गई तो ट्रैक्टर से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद किया गया.

गिट्टी के अंदर छुपा कर रखे गए कार्टन से पुलिस ने 6750 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद किया है. हालांकि अंधेरे का फायदा उठाकर ट्रैक्टर चालक भाग निकलने में सफल रहा. पुलिस ने बरामद शराब को ट्रैक्टर सहित जब्त कर लिया है. फिलहाल उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है. बता दें कि राज्य में शराब बंदी कानून लागू है. बावजूद शराब की तस्करी का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है.

शराब तस्करों के द्वारा नए तरीके इस्तेमाल कर रहे हैं. इस मामले में जादोपुर थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया की गुप्त सूचना मिली थी कि गम्हरिया गांव स्थित एक नवनिर्मित मकान के बाहर ट्रैक्टर ट्राली खड़ी है, जिसमें शराब छिपाया गया है. प्राप्त सूचना के आधार पर मौके पर पहुंचे जहां एक ट्रैक्टर ट्राली पर गिट्टी सीमेंट समेत सामान रखा हुआ है. ट्रैक्टर की तलाशी के बाद पूरा मामला खुल गया.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *