लिव इन रिलेशनशिप में रह रहे थे प्रेमी युगल ; परिवार वाले पहुंचे तो उन्हें कमरे में बंद कर हो गए फरार

0 minutes, 0 seconds Read

SIWAN DESK –  सिवान जिले से लिव इन रिलेशनशिप का एक ऐसा सनसनीखेज मामला सामने आया है जहां प्रेमिका के घरवाले जब पता लगाते हुए उनके किराए के मकान पर पहुंचे तो दोनों ने परिवार वालों को किराए के कमरे में बंद कर दिया और फरार हो गये. इस घटना का खुलासा तब हुआ जब उनके परिजनों ने शोर मचाना शुरू किया. परिजनों के शोर मचाने के बाद स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने दरवाजे को तोड़कर परिजनों को बाहर निकाला.

मामला सिवान जिले के महादेवा ओपी क्षेत्र के माधव नगर मोहल्ले का है. बताया जा रहा है कि प्रेमी युवक सीवान के महाराजगंज थाना क्षेत्र के बलयू गांव निवासी अजीत कुमार है. वहीं प्रेमिका पटना जिले के बिहटा थाना क्षेत्र की रहने वाली आंचल कुमारी है. दोनों प्रेमी प्रेमिका जो सीवान के विजय हाता स्थित में एक निजी क्लीनिक में एक साथ काम करते थे. जहां दोनों को एक दूसरे से प्यार हो गया और दोनों ने एक साथ रहने का फैसला कर लिया.

जिसके बाद दोनों सीवान के महादेवा ओपी थाना क्षेत्र के माधव नगर मुहल्ला में भीम सिंह के मकान किराए पर लेकर लिव इन रिलेशनशिप में रहने लगे. इस घटना की सूचना जैसे हैं प्रेमिका के बिहटा निवासी घरवालों को लगी वह लोग वहां पहुंच गये, जहां परिवार वालों से उनका विवाद शुरू हुआ और दोनों परिवार वालों को किराए के मकान में ही बाहर से बंद कर फरार हो गये.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *