पुलिस के बाइक की डिक्की तोड़ उचक्को ने उड़ाए एक लाख रुपये

0 minutes, 1 second Read

CHHAPRA DESK – छपरा शहर में बाइक की डिक्की तोड़ कर उचक्को ने बड़ी ही चालाकी से एक लाख रुपये उड़ा दिए हैं. इस घटना की जानकारी उस व्यक्ति को तब हुई जब वह घर पहुंचे. पीड़ित व्यक्ति पुलिस विभाग से सेवानिवृत्त हुए है. जिनकी ड्यूटी कोर्ट परिसर में रहती थी. इस मामले में सेवानिवृत्त पुलिसकर्मी छपरा शहर के मुफस्सिल थाना अंतर्गत मेहिया निवासी स्वर्गीय सकलदेव सिंह के पुत्र बिंदेश्वर सिंह ने बताया कि वह अपने घर में निर्माण कार्य करवा रहे हैं.

जिसको लेकर भारतीय स्टेट बैंक की मुख्य शाखा साहेबगंज से ₹1 लाख निकाले थे और उसे बाइक की डिक्की में रख कर घर जा रहे थे. उस दौरान वह साहेबगंज चौक पर एवं न्यू मार्केट में भी कुछ खरीदारी को लेकर रुके थे. इसी बीच बाइक की डिक्की सेवकों ने ₹100000 उड़ा दिए जब वह घर पहुंचे तो देखें कि बाइक की डिक्की में रुपए नहीं है. जिसके बाद वह भागे-भागे साहेबगंज और न्यू मार्केट पहुंचे, जहां उनके द्वारा सीसीटीवी फुटेज खंगाला जा रहा है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *