लग्जरी कार से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब के साथ एक गिरफ्तार

0 minutes, 0 seconds Read

GOPALGAJ DESK – गोपालगंज जिले के भोरे थाना क्षेत्र स्थित मोतीपुर गांव के धोबहा घाट के समीप छापेमारी कर पुलिस ने 2678 बोतल शराब व कार जब्त की है. साथ ही पुलिसिया कार्रवाई में जहां एक युवक गिरफ्तार हो गया है. वही उसका साथी फरार होने में कामयाब हो गया. बताया जाता है कि भोरे थाना क्षेत्र के एसआइ संजय कुमार त्रिवेदी गस्ती में निकले हुए थे.

उसी बीच सूचना मिली की कार सवार दो युवक शराब लेकर यूपी से आ रहे हैं जो मोतीपुर स्थित धोबहा घाट होकर जाने वाले हैं. पुलिस वहीं छुपकर युवकों के आने का इंतजार करने लगी. इसी बीच एक कार पर सवार दो युवक आते दिखे जो पुलिस को देखते ही कार खड़ी कर भागने लगे. पुलिस ने घेराबंदी कर एक युवक को गिरफ्तार कर लिया. वहीं उसका साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार होने में कामयाब हो गया.

कार की तलाशी ली गई जिसमें से 2678 बोतल देसी शराब बरामद हुई. गिरफ्तार धंधेबाज की पहचान थाना क्षेत्र के तिवारी बगहवा गांव निवासी डब्लू कुमार यादव एवं फरार युवक की पहचान बरई बगहवां गांव के विकास चौरसिया के रूप में की गई है. मामले में पुलिस उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर डब्लू यादव को जेल भेज दिया है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *