अभी ठेला व रिक्शा चालकों का कर माफ किया है लेकिन जल्द ही शहर में दौड़ेगी महिलाओं के लिए निशुल्क पिंक लाइन सेवा : राखी गुप्ता, महापौर

0 minutes, 1 second Read

CHHAPRA DESK – मैंने जब नगर निगम के मेयर पद पर शपथ लिया तब निगम की स्थिति बहुत ही खराब थी. सुधारने में कुछ समय की आवश्यकता है. उक्त बातें नगर निगम की मेयर राखी गुप्ता ने नगर निगम सभागार में प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कही. उन्होंने कहा कि मेरे द्वारा बोर्ड की बैठक में लिए गए निर्णय नगर वासियों एवं निगम के कर्मचारियों के हित में है. थोड़ा समय लग रहा है लेकिन सुधार जल्द ही देखने को मिलेगा.

उन्होंने कहा कि उनके द्वारा ठेला व रिक्शा वालों का कर नगर निगम से पूरी तरह माफ कर दिया गया है. वहीं महिलाओं के लिए निशुल्क पिंक लाइन सेवा नगर निगम की ओर से प्रारंभ की जाने वाली है, जो कि फिलहाल उनके निजी खर्च से चल रहा है. नगर निगम के आगामी विकासात्मक कार्यों की रूपरेखा पर चर्चा करते हुए उन्होंने बताया कि उनके द्वारा निगम परिषद की साफ सफाई के साथ-साथ मानदेय कर्मियों का वेतन वृद्धि किया गया है.

बैलगाड़ी, रिक्शा, ठेला के टीन टिकट टैक्स को माफ कर दिया गया है. शहर के प्रमुख स्थानों पर यात्री शेड लगाने का निर्णय लिया गया है जिसके अनुपालन में स्थल का चयन किया जा रहा है. निगम क्षेत्र के बच्चों, बुजुर्गों एवं महिलाओं को असुविधा ना हो इसके लिए निगम के मार्केट व चौक चौराहे पर शौचालय व मुत्रालय लगाने का निर्णय लिया गया है. निगम क्षेत्र के गरीब असहाय लोगों के लिए निगम के तरफ से अन्नपूर्णा योजना के तहत भोजन केंद्र हेतु स्थल का चयन कर अविलंब चालू कराने का निर्णय बोर्ड के द्वारा लिया गया है,

ताकि निगम क्षेत्र के कोई भी व्यक्ति भूखा नहीं सोये. निगम क्षेत्र की जनता की सहूलियत के लिए सर्वेक्षित भूमि अथवा और असर्वेक्षित भूमि का होल्डिंग टैक्स निर्धारित करने का निर्णय बोर्ड द्वारा लिया गया है. निगम क्षेत्र की सफाई को बेहतर बनाने के लिए 20 टिपर, एक पोकलेन, एक स्वीपिंग मशीन, 4 नाला कटर मशीन एवं 45 हाथ ठेला खरीदने का निर्णय बोर्ड में लिया गया है. सफाई हेतु कार्यरत दोनों एजेंसी के द्वारा सफाई कार्य संतोषजनक नहीं किया जा रहा है. उन्हें हिदायत दिया गया है कि अगर सफाई कार्य में सुधार नहीं होता है तो ब्लैक लिस्ट कर दिया जाएगा.

नगर निगम क्षेत्र की सफाई महानगर के तर्ज पर कराने हेतु पूर्ण संसाधन युक्त एनजीओ को बुलाने का निर्णय लिया गया है, ताकि सफाई में कोई चूक ना हो और शहर स्वच्छ, सुंदर और बेहतर दिखे. नगर निगम क्षेत्र के सर्वेक्षित और असर्वेक्षित दोनों भूमि का नक्शा पास कराने का निर्णय बोर्ड के द्वारा लिया गया है. नगर क्षेत्र में पढ़ने वाले बच्चों के लिए शहर के 10 स्थानों पर मुफ्त वाईफाई युक्त करने का निर्णय बोर्ड द्वारा लिया गया है.

शहर में 5 स्थानों पर सेल्फी प्वाइंट बनाने का निर्णय बोर्ड द्वारा लिया गया है. नगर निगम क्षेत्र के करीब 100 रोड नाला का निर्माण कराने हेतु चयन कर लिया गया है तथा कुछ स्थानों पर प्रारंभ हो चुका है. निगम परिसर के प्रशासनिक भवन का जीर्णोद्धार कराने हेतु टेंडर के माध्यम से सर्वेक्षक का चयन कर काम प्रारंभ हो चुका है. नगर निगम कार्यालय में पूछताछ केंद्र खोलने एवं कर्मियों की प्रतिनियुक्ति का निर्णय लिया गया है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *