मुर्गी के चारा से निकला 70 कार्टन अंग्रेजी शराब ; जांच के दौरान पिकअप छोड़ भागा चालक

0 minutes, 1 second Read

CHHAPRA DESK – छपरा-बलिया जयप्रभा सेतु स्थित मांझी चेकपोस्ट पर उत्पाद विभाग के द्वारा स्कैनर मशीन से वाहन जांच के दौरान मुर्गी के चारा की बोरी के नीचे छिपाकर रखे गए 70 कार्टन टेट्रा पैक अंग्रेजी शराब बरामद कर पुलिस ने पिकअप वैन को जब्त किया है. हालांकि उस दौरान पिकअप चालक भागने में सफल रहा. प्राप्त जानकारी के अनुसार जिला प्रशासन के निर्देश पर उत्पाद विभाग के द्वारा स्थानीय पुलिस के सहयोग से जयप्रभा सेतु के मांझी चेकपोस्ट पर यूपी की ओर से आकर बिहार की सीमा में प्रवेश करने वाले वाहनों की स्कैनर मशीन की सहायता से जांच की जा रही थी.

 

तभी यूपी की ओर से एक माल-वाहक पिकअप पहुंची. जिसे रोककर चालक से पूछताछ की गई तो उसने मुर्गी के दाने लोड होने की बात बतायी. जब स्कैनर मशीन से जांच की गई तो पता चला कि मुर्गी दाने की बोरी के नीचे शराब की पेटी छिपाकर रखी हुई है.

पिकअप में शराब होने की पोल खुलते देख मौका पाकर चालक फरार हो गया. उत्पाद पुलिस के एएसआई सियाराम साह ने बताया कि 70 पेटी शराब बरामद होने के साथ हीं मुर्गी के दाने समेत पिकअप को जब्त कर लिया. वाहन जांच के दौरान मांझी थानाध्यक्ष अशोक कुमार दास समेत पुलिस बल कई जवान मौजूद थे.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *