छपरा में होगा तीन दिवसीय अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ABVP का 64वां प्रदेश अधिवेशन

0 minutes, 3 seconds Read

CHHAPRA DESK – अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ABVP का तीन दिवसीय अधिवेशन छपरा में आयोजित किया जाएगा. छपरा परिसदन में प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ABVP के प्रदेश मंत्री अभिषेक यादव ने बताया कि आगामी 6,7 और 8 जनवरी 2023 को अभाविप का 64वां प्रदेश अधिवेशन छपरा में आयोजित होगी. जिसमें पूरे बिहार से लगभग दो हजार की संख्या में शिक्षक, छात्र एवं छात्रा भाग लेंगे.

उन्होंने बताया कि अभाविप का प्रदेश अधिवेशन प्रत्येक वर्ष अलग-अलग जिलों में आयोजित होता है. इस वर्ष छपरा में आयोजित होगा. छपरा के लोगों को अधिवेशन में बिहार का लघु दर्शन देखने को मिलेगा. वहीं राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य रवि पाण्डेय ने बताया कि सन 2000 में प्रदेश अधिवेशन छपरा में सम्पन्न हुआ था.

जिसके लम्बे अवधि के बाद छपरा को 22 वर्षों बाद पुनः प्रदेश अधिवेशन कराने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है. अधिवेशन की घोषणा छपरा में होने से कार्यकर्ताओं में हर्ष का माहौल है. इस बार का अधिवेशन बहुत ही ऐतिहासिक होगा. उन्होंने बताया कि हमारा छपरा पूरे बिहार से आए प्रतिनिधियों के आतिथ्य एवं स्वागत के लिए तैयार है.

आने वाला 6, 7 और 8 जनवरी छपरा के इतिहास के पन्नों में दर्ज हो जाएगा. उक्त अवसर पर जिला संयोजक प्रशांत कुमार सिंह, नगर मंत्री रवि शंकर चौबे, शोध कार्य प्रमुख विशाल कनौजिया, रितेश कुमार, नगर सह मंत्री गुलशन कुमार, मधु शर्मा, रिविलगंज नगर मंत्री सचिन चौरसिया आदि उपस्थित थे.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *