भूमि विवाद में महिला के ऊपर धारदार हथियार से जानलेवा हमला ; 6 लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज

CHHAPRA DESK – छपरा जिले के जलालपुर थाना अंतर्गत रामपुर नून नगर गांव में भूमि विवाद को लेकर एक महिला के ऊपर धारदार हथियार से हमला कर दिया गया. जिससे वह महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गई. आनन-फानन में उसे परिजनों के द्वारा छपरा सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है. जख्मी महिला जलालपुर थाना क्षेत्र के रामपुर नून नगर गांव निवासी श्रीराम राय की पत्नी रामावती देवी बताई गई है.

मारपीट के क्रम में उस महिला का एक दांत टूट कर बाहर निकल गया वही धारदार हथियार से वार करने के कारण उसके सिर पर गंभीर जख्म लगे. घटना के संबंध में बताया जाता है कि रामावती देवी का आपने पट्टीदारों के साथ बांट-बखरे को लेकर विवाद चल रहा था. उसी विवाद में उसे अकेला पाकर पट्टीदारों ने उसके हत्या की नीयत से धारदार हथियार से हमला कर दिया.

जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गई. जिसके बाद आनन-फानन में उसे छपरा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है. इस मामले में पीड़ित महिला ने बताया कि उसकी हत्या की नीयत से उसके सिर पर दाब से प्रहार किया गया है. थाना को दिये गये फर्द बयान में उसके द्वारा छह लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *