एक को बचाने में दूसरी सहेली भी डूबी ; दोनो सहेलियों की मौत के बाद गांव में मचा कोहराम

0 minutes, 0 seconds Read

CHHAPRA DESK – छपरा जिले के दिघवारा थाना अंतर्गत छतर छपरा गांव में एक साथ दो सहेलियों की पानी भरे गड्ढे में डूबने से मौत हो गई. इस सूचना के बाद पूरे गांव में कोहराम मच गया. मृत दोनों सहेलियां जिले के दिघवारा थाना क्षेत्र अंतर्गत छतर छपरा गांव निवासी जयप्रकाश राय की 18 वर्षीय पुत्री रोशनी कुमारी एवं उपेंद्र राय की 17 वर्षीय पुत्री करिश्मा कुमारी बतायी गई हैं.

घटना के संबंध में बताया जाता है कि स्थानीय थाना क्षेत्र के छतर छपरा गांव के समीप भुइयां बाबा मंदिर के पास से दोनो वापस लौट रही थी. तभी पानी भरे गड्ढे में पैर फिसलने से एक लड़की डूबने लगी. उसे डूबता देख दूसरी लड़की उसे बचाने गई और देखते ही देखते एक साथ दोनों सहेलियां डूब गई. जिससे उनकी मौत की मौत हो गई. इस सूचना के बाद काफी संख्या में ग्रामीण वहां एकत्रित हो गए और पानी भरे गड्ढे से दोनों का शव निकाला गया.

जिसके बाद स्थानीय थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों लड़कियों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेजा. जहां शव का पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद उसे परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *