बेखौफ अपराधियों ने दिनदहाड़े गोली मारकर की युवक की ह’त्या

0 minutes, 1 second Read

PATNA DESK – बिहार में अपराधिक घटनाएं चरम पर है. बेखौफ अपराधी दिनदहाड़े अपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे है. ताजा मामला राजधानी पटना का है. जहां अपराधियों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी है. वहीं इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है. दरअसल, पूरी वारदात पटना के गौरीचक थाना इलाके के बाकर चक गांव की है. जहां अपराधियों ने गोली मारकर युवक की हत्या कर दी है.

मृत युवक की पहचान पटना के गौरीचक थाना इलाके के बाकर चक गांव निवासी राजनंदन दास के 18 वर्षीय पुत्र मिक्कू कुमार के रुप में की गयी है. बता दें कि घटना के बाद स्थानीय लोग काफी आक्रोशित हो गए. घटना के बाद स्थानीय लोगों और परिजनों ने गौरीचक थाने का घेराव कर पुलिस प्रशासन से अपराधियों को 24 घंटे के अंदर पकड़ने का मांग कर रहे थे.

वहीं हत्या की घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल है. पुलिस ने हत्या की वारदात के बाद कई लोगों को हिरासत में लिया है और डेड बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए नालंदा मेडिकल कॉलेज भेज दिया है. फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *