सारण के सभी विद्यालयों में आयोजित किया गया शिक्षा संवाद कार्यक्रम ; डीएम ने छात्र-छात्राओं एवं उनके अभिभावकों को दी विभिन्न योजनाओं की जानकारी

0 minutes, 3 seconds Read

CHHAPRA DESK – सारण जिले के सभी विद्यालयों में शिक्षा संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया. जहां शहर के राजकीय बालिका उच्च विद्यालय में जिला पदाधिकारी अमन समीर शिक्षा संवाद कार्यक्रम में उपस्थित होकर उपस्थित छात्राओं एवं अभिभावकों के साथ संवाद करते हुए सरकार के महत्वपूर्ण योजनाओं की जानकारी दी. विदित हो कि मुख्य सचिव, बिहार के निर्देशानुसार शिक्षा विभाग की विभिन्न लोक कल्याणकारी योजनाओं के साथ-साथ अन्य महत्वपूर्ण विभागों की लोकोपयोगी योजनाओं के संबंध में छात्र-छात्राओं एवं उनके अभिभावकों को समुचित जानकारी प्रदान करने के उद्देश्य से पूर्व से संचालित ‘जन-संवाद’ कार्यकम की तर्ज पर ‘शिक्षा संवाद’ कार्यकम आयोजित किया जा रहा है.

जिलाधिकारी महोदय के द्वारा बताया गया कि इन लोक कल्याणकारी योजनाओं के संबंध में छात्र छात्राओं एवं उनके अभिभावकों को समुचित जानकारी नहीं रहने की स्थिति में उन्हें योजनाओं का लाभ प्राप्त करने में असुविधा होती है. कभी-कभी उन्हें इसके लाभ से वंचित रहना पड़ता है. ऐसी स्थिति में शिक्षा संवाद आयोजित करने का निदेश सरकार से प्राप्त हुआ है. यह शिक्षा संवाद जिला के सभी माध्यमिक, उच्च माध्यमिक विद्यालयों में आयोजित किया जा रहा है.

कार्यकम इस प्रकार से तैयार किया गया है कि निर्धारित अवधि में जिला के सभी माध्यमिक, उच्च माध्यमिक विद्यालय आच्छादित हो जाये. आज आयोजित कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं के साथ उनके अभिभावक गणों ने भी कल्याणकारी योजनाओं के संबंध में अपना फीडबैक दिया. जिला पदाधिकारी महोदय के द्वारा आश्वासन दिया गया कि उनके द्वारा व्यक्त किए गए योजनाओं के संबंध में फीडबैक को सही माध्यम के जरिए सरकार तक पहुंचा दिया जाएगा.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *