हलचल विशेष : अब तीसरी आंख से होगी छपरा मंडल कारा में कैदियों की निगरानी ; जेल में बंद अपराधी और पुलिस कर्मी पर रखी जायेगी पैनी नजर

0 minutes, 0 seconds Read

CHHAPRA DESK – छपरा मंडल कारा में बंद कैदियों और बंदियों की अब नींदे हराम होने वाली है. क्योंकि उनकी निगरानी तीसरी आंख से की जाएगी. जल्द ही मंडल कारा में भी सीसीटीवी कैमरे लगाया जाएगा. जिससे कैदियों पर नजर रखी जायेगी. विदित हो कि कई 3 वर्ष पूर्व मंडल कारा से अपराधियों के नागिन डांस का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हुआ है.

जिसके बाद सारण डीएम अमन समीर के निर्देश पर सदर एसडीओ संजय राय के द्वारा मंडल कारा का औचक निरीक्षण किया गया और मंडल कारा के अंदर की व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई. हालांकि उस दौरान मंडल कारा से कोई आपत्तिजनक वस्तु बरामद नहीं हुआ. लेकिन, इससे पीछे लगातार मंडल कारा से मोबाइल और चार्जर के साथ चाकू भी बरामद होते रहे हैं. उपरोक्त सभी विषयों के मद्देनजर प्रशासन के द्वारा मंडल कारा में बंद कैदियों पैनी नजर रखे जाने का प्रयास प्रारंभ किया गया है.

अब मंडल कारा की तीसरी आंख से निगरानी होगी. जिसके तहत मंडल कारा में भी सीसीटीवी कैमरा लगाया जाएगा. हलचल. जिससे जेल की सुरक्षा और जेल में बंद कुख्यात अपराधियों की हरकत पर कैमरे से नजर रखी जायेगी. इसके अलावा वहा तैनात पुलिस पदाधिकारी किस तरह से अपना ड्यूटी निभा रहे है इस पर भी सीसीटीवी कैमरे से नजर रखी जायेगी.

क्या कहते हैं जेल सुपरीटेंडेंट

इस मामले में जेल सुपरिटेंडेंट राधेश्याम सुमन ने हलचल न्यूज़ को बताया कि छपरा मंडल कारा की निगहबानी सीसीटीवी कैमरे से की जाएगी. जिससे कि जेल में बंद कुख्यात कैदियों की प्रत्येक गतिविधि पर नजर रखी जा सके. इसके लिए प्रथम चरण में मंडल कारा के अंदर वार्डों में 26 सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे. जिससे जेल की सुरक्षा और जेल में बंद कुख्यात अपराधियों की हरकत पर कैमरे से नजर रखी जायेगी.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *