सड़क पार करने के दौरान अनियंत्रित वाहन ने महिला को रौंदा ; इलाज के दौरान हुई मौत

0 minutes, 1 second Read

CHHAPRA DESK – सारण जिले के अवतार नगर थाना अंतर्गत मुख्य मार्ग पर अनियंत्रित वाहन की चपेट में आने से एक महिला की मौत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार के दौरान हो गई. मृत महिला की पहचान जिले के अवतार नगर थाना अंतर्गत मौजमपुर गांव निवासी त्रिभुवन साह की 35 वर्षीय पत्नी तारामुनि देवी के रूप में की गई है. उसके मौत की सूचना मिलते ही परिवार में रोना-पीटना लग गया. घटना के संबंध में बताया रहा है जा रहा है कि वह घर के समीप सड़क पार कर रही थी.

उसी बीच किसी अज्ञात वाहन ने उसे अपनी चपेट में ले लिया, जिसके कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गई और आनन-फानन में उसे दिघवारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई. सूचना के बाद दिघवारा थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा, जहां शव का पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद उसे परिवार वालों को सुपुर्द किया गया है. पोस्टमार्टम के दौरान मृतका के परिवार वालों ने बताया कि वह घर के समीप सड़क पार कर जा रही थी. उसी बीच किसी अज्ञात वाहन ने उसे अपनी चप्पल ले लिया. जिस कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गई और वे लोग उसे लेकर दिघवारा सामूहिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हुई है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *