छपरा-हाजीपुर मुख्य मार्ग पर चक्का ब्लास्ट होने से पलटी कार ; एक महिला की मौत 3 घायल

0 minutes, 1 second Read

CHHAPRA DESK – छपरा-हाजीपुर मुख्य मार्ग पर दरियापुर थाना अंतर्गत फोरलेन पर कार का चक्का ब्लास्ट होने से कार अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में जहां कार सवार एक महिला की मौत मौके पर हो गई, वही तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है, जहां उनका उपचार चल रहा है. मृत महिला छपरा शहर के नगर थाना अंतर्गत नेहरू चौक मोहल्ला निवासी सूर्य देव प्रसाद के 57 वर्षीय पत्नी मंजू देवी बताई गई है.

इस हादसे में जहां एक महिला की मौत मौके पर हुई है वहीं चालक समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हैं. सभी लोग छपरा शहर के नगर थाना अंतर्गत नेहरू चौक मोहल्ला निवासी बताए गए हैं. घायलों में मुरारी कुमार सिंह, राजन कुमार शर्मा एवं कुंदन कुमार शर्मा शामिल है. घटना के संबंध में बताया जाता है कि सभी लोग पटना किसी कार्य से गए थे. वहां से कार से वापस लौटने के क्रम में हाजीपुर से दरियापुर के मध्य फोरलेन पर कार का एक चक्का ब्लास्ट करने के कारण कार अनियंत्रित होकर पलट गई.

इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत जहां मौके पर हो गई. वहीं 3 लोग घायल हो गए, जिनका उपचार अस्पताल मेन चल रहा है. सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेजा, जहां शव का पोस्टमार्टम कराए जाने की प्रक्रिया की जा रही है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *