बालू लदे अनियंत्रित ट्रैक्टर की चपेट में आने से किशोर की गई जान ; कोहराम

0 minutes, 1 second Read

CHHAPRA DESK – सारण जिले के डोरीगंज थाना अंतर्गत तिवारी घाट के समीप अनियंत्रित ट्रैक्टर की चपेट में आने से एक किशोर की मौत सदर अस्पताल ले जाने के दौरान रास्ते में हो गई. मृत किशोर जिले के डोरीगंज थाना अंतर्गत चिरांद गांव निवासी रंजीत राय का 13 वर्षीय पुत्र विवेक कुमार बताया गया है. वहीं घटना के बाद चालक ट्रैक्टर छोड़कर भाग निकला. घटना के संबंध में बताया जाता है कि विवेक गंगा नदी के तिवारी घाट पर स्नान करने के लिए जा रहा था.

तभी उधर से बालू लोड कर तेज गति से आ रहे ट्रैक्टर ने उसे अपनी चपेट में ले लिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया और आनन-फानन में उसे छपरा सदर अस्पताल पहुंचाया गया जहां उसकी मौत हुई है. चिकित्सक द्वारा उसे मृत घोषित किए जाने के साथ ही परिवार वालों में कोहराम मच गया.

वहीं सदर अस्पताल में मौजूद भगवान बाजार थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है. इस दुर्घटना के बाद चालक ट्रैक्टर छोड़कर भाग निकला, जिसे थाना पुलिस ने जब्त कर लिया है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *