‍ शराब पीकर हं’गामा कर रहा एक युवक चा’कू लगने से ज’ख्मी हो गया, भर्ती

0 minutes, 0 seconds Read

CHHAPRA DESK – छपरा शहर के नगर थाना अंतर्गत बिचला तेलपा मोहल्ला में शराब पीकर हंगामा कर रहे एक एक युवक को घर वालों ने पिटाई शुरू कर दी. वहीं उस दौरान पकड़े गए युवक हाथ में चाकू भी लगा. चाकू लगने से जख्मी शराबी नगर थाना अंतर्गत बिचला तेलपा निवासी राम प्रवेश का 21वर्षीय धनंजय प्रसाद बताया गया है. वही शराब पीकर हंगामा करने की सूचना घर वालों के द्वारा नगर थाना पुलिस को दी गई. सूचना के बाद नगर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंच शराब के नशे में हंगामा कर रहे युवक को गिरफ्तार कर लिया.

जिसके बाद उपचार के लिए उसे छपरा सदर अस्पताल में लाया गया, जहां उसका उपचार करने के बाद पुलिस साथ लेकर चली गई. सदर अस्पताल में उपचार के दौरान जख्मी धनंजय ने बताया कि वह शराब पीता है. आज घर लौटा तो घर वाले और उसके भाई ने उसके साथ मारपीट करना शुरू कर दिया. उस दौरान उसने गुस्से में आकर चाकू से अपने हाथ पर वार कर लिया.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *