आखिर क्या हुआ कि पत्नी ने चा’कू घोंपकर कर दी पति की ह’त्या ? ; पढें पूरी खबर…

0 minutes, 3 seconds Read

 

CHHAPRA DESK – सारण जिले से इस समय एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहां पत्नी ने पति की चाकू से गोदकर हत्या कर दी है. मामला जिले के भेल्दी थाना क्षेत्र का है. मृत युवक स्थानीय थाना क्षेत्र के बेदवलिया गांव निवासी ईशा अंसारी का 45 वर्षीय पुत्र आलमगीर अंसारी बताया गया है. हत्या का आरोप उसकी पत्नी सलमा खातुन पर लगा है. सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है.

युवक की मौत स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र से पीएमसीएच रेफर किए जाने के दौरान रास्ते में हुई है. घटना के संबंध में बताया जाता है कि आलमगीर अंसारी के द्वारा दो शादी की गई थी. पहली पत्नी सलमा खातून है जिससे दो बच्चे हैं. जबकि दूसरी पत्नी के रूप में उसके द्वारा अमीना खातून से शादी किया गया. दोनों पत्नी एक ही घर में रहती थी.

आज किसी बात को लेकर पहली पत्नी से उसका झगड़ा हुआ और बात बात में पहली पत्नी इतनी आक्रोशित हझ गई कि घर में रखे खंजर निकालकर पति के ऊपर ताबड़तोड़ हमला कर दिया. जिससे आलमगीर जख्मी हो गया. आनन-फानन में जख्मी हालत में उसे स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर चिकित्सा के लिए पीएमसीएच रेफर किया गया.

लेकिन पीएमसीएच ले जाने के दौरान रास्ते में उसकी मौत हो गई. वहीं इस घटना के बाद उसकी पत्नी घर छोड़कर फरार हो चुकी है. सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है. वही परिवार वालों में रोना पीटना लगा हुआ है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *