छपरा में सीएसपी संचालक से कट्टे के बल पर 1.48 लाख की लूट ; दिनदहाड़े अपराधियों ने दिया घटना को अंजाम

author
0 minutes, 0 seconds Read

Chhapra Desk-  सारण जिले के गड़खा थाना अंतर्गत चिंतामनगंज रहमपुर पक्का पुल के समीप बाइक सवार हथियारबंद अपराधियों ने कट्टे के बल पर एक सीएसपी संचालक से 1.48 लाख रुपए लूट की घटना को अंजाम दिया है.

इस दौरान अपराधी सीएसपी संचालक का मोबाइल और उसके बाइक की चाबी भी लेकर फरार हो गए हैं. उक्त सीएसपी संचालक गड़खा थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव निवासी संजीत कुमार राम बताया गया है, जो कि इंडियन बैंक का सीएसपी चलाते हैं.

इस घटना के बाद घटनास्थल के आसपास के ग्रामीणों का स्थानीय पुलिस प्रशासन एवं जिला प्रशासनके खिलाफ आक्रोश चरम पर हैं. वहीं इस मामले में पीड़ित सीएसपी संचालक एवं अन्य लोगों के द्वारा इस घटना की एसआईटी टीम से जांच कराने की मांग की जा रही है. समाचार प्रेषण तक घटनास्थल पर काफी संख्या में लोग एकत्रित हैं.

वही सूचना के बाद मौके पर पहुंची गड़खा थाना पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है. सीएसपी संचालक ने कहा कि इस मामले की एसआईटी टीम गठित कर मामले का जल्द उद्भेदन कर लूट के रुपए बरामद कर दोषियों को गिरफ्तार नही की गई तो ग्रामीणों के साथ मिलकर उग्र आंदोलन किया जाएगा.

इस मामले में गड़खा थानाध्यक्ष ने बताया कि चिंतामन गंज पुल के समीप सीएसपी संचालक से 1.48 लाख की लूट हुई है. सूचना के बाद मौके पर पहुंचकर वह क्षेत्र की नाकेबंदी कर अपराधियों की धरपकड़ के लिए छापेमारी कर रहे हैं. वही समाचार प्रेषण तक इस मामले में प्राथमिकी की प्रक्रिया चल रही थी.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *