प्यार में खतरा : 3 वर्षों तक प्रेम प्रसंग अब पोक्सो एक्ट में युवक को जेल

0 minutes, 2 seconds Read

CHHAPRA DESK –  आजकल वो प्यार रहा नहीं. जब लैला-मजनू और हीर-रांझा प्यार के गीत गाया करते थे. आजकल तो “प्यार पतन और पछतावा” ही रह गया है. कब प्रेमिका पलटी मारेगी और कब प्रेमी धोखा देकर दोराहे तक पहुंचा देगा, यह कहना कोई गलत नहीं होगा. सारण जिले में एक सप्ताह के अंदर ऐसी दो घटनाएं सामने आई है. ताजा मामला जिले के मढौरा थाना क्षेत्र से सामने आया है. जहां, 3 वर्षों तक प्रेम प्रसंग में कसमे-वादे खाने के बाद युवक को अब जेल की हवा खानी पड़ रही है. उसके ऊपर पॉक्सो एक्ट में मामला दर्ज कर लिया गया है. जिसके बाद प्रेमी-प्रेमिका दोनों को मेडिकल टेस्ट के लिए अस्पताल भेजा गया है. हुआ यूं कि लड़की नाबालिक है और लड़का बालिग. वह लड़का प्राइवेट काम कर लड़की की कुछ ख्वाहिशें पूरी भी करता था. यह बात लड़की के घर वालों को पता लगी और बात बिगड़ने देर ना लगी. परिवार वालों ने मामला दर्ज करा दिया. अब तो बेचारे प्रेमी को जेल की हवा ही खानी है. क्योंकि, जांच तो लंबा चलेगा. मेडिकल टेस्ट के उपरांत सैंपल कलेक्ट कर फॉरेंसिक लैब भेजा गया है.

दूसरे मामले पर नजर डाले तो कोपा थाना क्षेत्र में कथित ससुराल वालों के द्वारा कथित दामाद की अगवा कर जमकर खातिरदारी कर दी गई थी. खातिरदारी भी ऐसी की बेचारे को अस्पताल में कराहते हुए दिन बिताना पड़ा. अब घर पर कराहने की आवाज थोड़ी कम हुई है लेकिन पैर में ऑपरेशन के बाद प्लास्टर चढ़ा है. यही तो आज का प्यार पतन और पछतावा है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *