छपरा में बाइक सवार अपराधियों ने युवक को मारी गोली ; सदर अस्पताल में भर्ती

0 minutes, 3 seconds Read

CHHAPRA DESK – छपरा जिले के बनियापुर थाना अंतर्गत पकलिया गांव में मंगलवार की रात्रि बाइक सवार तीन अपराधियों ने एक युवक को गोली मार दी. हालांकि गोली युवक के पैर में लगी और पैर को छेदती हुई आर पार हो गई. जिसके बाद आनन-फानन में उसे स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां से बेहतर चिकित्सा के लिए उसे छपरा सदर अस्पताल रेफर किया गया.

गंभीर रूप से जख्मी युवक जिले के बनियापुर थाना क्षेत्र के पकवालिया गांव निवासी ईश्वर प्रसाद का 22 वर्षीय पुत्र राकेश कुमार बताया गया है. घटना के संबंध में बताया जाता है कि वह युवक रात्रि भोजन करने के बाद घर के समीप टहल रहा था, तभी एक बाइक पर सवार होकर तीन युवक वहां पहुंचे और बिना कुछ पूछे उसके ऊपर फायरिंग शुरू कर दी. इस दौरान अपराधियों द्वारा चलाई गई एक गोली उसके दाहिने पैर में लगी और पैर को छेदती हुई आरपार हो गई.

छपरा सदर अस्पताल में उपचार के क्रम में ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक के द्वारा उपचार के क्रम में उसका एक्सरे कराया गया तो पाया गया कि गोली उसके पैर को एक तरफ से छेदती हुई दूसरे तरफ से निकल चुकी है. समाचार प्रेषण तक इस मामले में प्राथमिकी की प्रक्रिया चल रही थी.

वही सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में लगी है. इस दौरान जख्मी राकेश के द्वारा बताया गया कि तीनों युवक उसके पड़ोसी गांव के रहने वाले हैं, जिनसे उसका पूर्व में विवाद हुआ था. जिसको लेकर उनके द्वारा उसके ऊपर फायरिंग कर उसे गोली मारी गई है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *