अज्ञात वाहन की टक्कर से अधेड़ की मौत

0 minutes, 1 second Read

CHHAPRA DESK – छपरा-पटना मुख्य मार्ग पर अवतार नगर थाना अंतर्गत अनियंत्रित वाहन की चपेट में आने से एक अधेड़ की मौत सदर अस्पताल ले जाने के क्रम में रास्ते में हो गई. मृतक जिले के अवतार नगर थाना क्षेत्र निवासी हरेंद्र राय का 50 वर्षीय पुत्र बच्चा राय बताया गया है. घटना बीती देर रात्रि की बताई गई है. इस संबंध में मृतक के परिवार वालों ने बताया कि वह बीती रात घर लौट रहे थे, उसी बीच किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दिया.

जिसके बाद वह गंभीर रूप से घायल हो गए और स्थानीय लोगों की सूचना पर आनन-फानन में उन्हें उठाकर सदर अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. वहीं दुर्घटना के बाद चालक वाहन लेकर भाग निकलने में सफल रहा. जिसके बाद स्थानीय थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर छपरा सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराने के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया है. जिसके बाद परिवार वालों में कोहराम मचा हुआ है.

 

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *