बिहार में अ’पराधी हुए बेलगाम ; घर में घुसकर महिला को मारी गो’ली

0 minutes, 0 seconds Read

MOTIHARI  DESK  – बिहार में अपराधियों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं। मोतिहारी में अपराधियों ने घर पर चढ़कर एक महिला को गोली मारकर बुरी तरह से घायल कर दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी हथियार लहराते हुए मौके से फरार हो गए. इस घटना के बाद इलाके के लोगों में दहशत का माहौल है. घटना नगर थाना क्षेत्र के अगरवा ब्रह्मस्थान की है.अपराधियों की गोली से गंभीर रूप से घायल महिला की पहचान सुरेश सहनी की 50 वर्षीय पत्नी सीमा देवी के रूप में हुई है.

बताया जा रहा है कि सीमा देवी का बेटा विशाल सहनी बाजार से सब्जी खरीदकर वापस घर लौट रहा था, तभी रास्ते में उसका विवाद विक्रम सहनी से हो गया था। विक्रम सहनी ने उसे अंजाम भुगतने की धमकी दी थी।उसके बाद मामला शांत हो गया था.रविवार को अचानक चार पांच बाइक पर सवार हो कर आठ से दस की संख्या में अपने साथियों को साळ लेकर विक्रम आया और आने के साथ ही फायरिंग करने लगा. इस दौरान एक गोली सीमा देवी को जा लगी. वारदात को अंजाम देने के बाद सभी बदमाश मौके से फरार हो गए. इस दौरान एक बदमाश की बाइक मौके पर ही छूट गई.

घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है. पुलिस ने घटना स्थल से एक खोखा और एक गोली बरामद किया है। मोतिहारी एसपी कांतेश मिश्रा के निर्देश पर सदर एएसपी शिखर चौधरी घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जांच की. अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए एसआईटी का गठन किया गया है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *