छपरा में दो ट्रक से 1192 कार्टन अंग्रेजी शराब बरामद ; दबोचे गए दो तस्कर

0 minutes, 2 seconds Read

CHHAPRA DESK – पटना उत्पाद विभाग की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर रिविलगंज थाना पुलिस के सहयोग से छापेमारी कर दो ट्रक शराब जब्त किया है. वही छापेमारी के क्रम में दो तस्करों को भी दबोचा गया है. जिसके बाद गिरफ्तार दोनों तस्करों को लेकर पुलिस जिले के अन्य क्षेत्रों में छापेमारी कर रही है. पुलिस ने दोनों ट्रक शराब को जब्त कर थाना लाया, जहां ट्रकों से 1192 कार्टन ब्लू इंपिरियल अंग्रेजी शराब बरामद की गई.

इस मामले में रिविलगंज थानाध्यक्ष ने बताया कि उत्पाद विभाग की टीम के साथ संयुक्त छापेमारी में थाना क्षेत्र से दोनों ट्रकों को रोककर तलाशी ली गई तो उसमें से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद किया गया. दोनों ट्रकों पर 1192 कार्टन ब्लू इंपीरियल अंग्रेजी शराब लोड था. जिसे जब्त करते हुए दोनों चालकों को गिरफ्तार किया गया है.

वही दोनों चालकों से पूछताछ के बाद उनके निशानदेही पर जिले के अन्य क्षेत्रों में छापेमारी की जा रही है. उन्होंने बताया कि दोनों ट्रक शराब पंजाब से समस्तीपुर ले जाया जा रहा था. जिसकी गुप्त सूचना के बाद पटना से पहुंची उत्पाद विभाग की टीम के साथ संयुक्त छापेमारी में दोनों ट्रक शराब को जब्त करते हुए दोनों चालकों को गिरफ्तार किया गया है.

 

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *