सारण एसपी ने नगरा ओपी का निरीक्षण कर वहां प्रतिनियुक्त पुलिस पदाधिकारियों व कर्मियों को ईमानदारी पूर्वक कर्तव्यों का निर्वहन करने का दिया निर्देश

0 minutes, 3 seconds Read

CHHAPRA DESK – सारण पुलिस अधीक्षक ने नगरा ओपी का वार्षिक निरीक्षण किया. निरीक्षण के क्रम में नगरा ओपी पहंचकर सबसे पहले सलामी परेड लिया तथा उसके उपरांत ओपी पर उपस्थित सभी चौकीदारों को उनके कर्तव्यों के विषय में कर्तव्यों के निर्वहन संबंधित आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया. तत्पश्चात थाना पर उपस्थित ओ0शपी अध्यक्ष, नगरा ओपी सहित सभी पुलिस पदाधिकारीयों/कर्मियों को निष्पक्षता, पारदर्शिता एवं ईमानदारी से अपने कर्तव्यों का निर्वहन, अपराध नियंत्रण, विधि-व्यवस्था संधारण एवं कांडो के गुणवत्तापूर्ण त्वरित निष्पादन एवं वांछितों की गिरफ्तारी तथा पूर्व के कांड में प्राप्त कुर्की/वारंट का तामिला कराने एवं दागियों के संदर्भ में विस्तृत जांच करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया.

निरीक्षण के दौरान ओपी भवन/परिसर, पुलिस पदाधिकारी/बल के आवासीय बैरेक का भ्रमण कर साफ-सफाई/रख-रखाव तथा ओपी में जप्त वाहनों को Segregate करते हुए उनके नीलामी हेतु संबंधित को प्रस्ताव भेजने हेतु आवश्यक निर्देश देने के उपरांत ओपी के सभी अभिलेखो एवं पंजीयों की जंच की गई. जंच के दौरान अभिलेखो व पंजीयों के संधारण में मिली त्रुटियों के सुधार हेतु कई निर्देश दिया गया. वहीं अपराध नियंत्रण हेतु प्रभावकारी गस्ती करने एवं मद्यनिषेध कानून के अनुपालन सहित अन्य विभागीय कार्यो के संबंध में कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया.

वहीं आगंतुको का विशेष ध्यान रखते हुए थानाध्यक्ष सहित थाने में उपस्थित सभी पुलिस पदाधिकारी/कर्मी को आगंतुको के साथ विनम्रता/शालीनता पूर्वक पेश आने, उनकी समस्यों को हल करने हेतु हर संभव प्रयास करने, उन्हे आवेदन लिखने के लिए पेपर और पेन की आपूर्ति करने, बैठने के लिए उचित व्यवस्था करने, उनके साथ भाषा का सही प्रयोग करने तथा उनके पीने के लिए पानी की व्यवस्था करने हेतु सख्त निर्देश दिया गया.

साथ हीं वाहन जांच के क्रम में वृद्ध/लाचार/बीमार व्यक्तियों तथा रेल/हवाई यात्रा एवं आवश्यक/आपातकालीन कार्य के लिए जाने वाले व्यक्तियों को अनावश्यक अधिक समय तक रोक कर उनका समय बर्बाद न करने तथा संदिग्ध, ट्रिपल लोडिंग एवं तेज गति से वाहन चलाने वाले व्यक्तियों को सघन जांच कर आवश्यक विधि-सम्मत कार्रवाई करने हेतु दिशा-निर्देश दिया गया.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *