कार्तिक पूर्णिमा पर गंगा स्नान के लिए जा रहे एक ही परिवार से महिला समेत दो व्यक्ति की सड़क हादसे में मौत ; टेंपो सवार आधा दर्जन लोग घायल

0 minutes, 1 second Read

CHHAPRA DESK –  सारण जिला के गड़खा-चिरांद मुख्य मार्ग पर सड़क हादसे में एक ही परिवार के दो व्यक्ति की मौत हुई है. इस घटना के बाद सड़क पर थोड़ी देर के लिए जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई और काफी संख्या में लोग जुट गए. वहीं सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया. लेकिन लाख समझाने-बुझाने के बाद भी परिवार वालों ने महिला के शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया और दाह-संस्कार करने के लिए लेकर चले गए. जबकि युवक के शव का पोस्टमार्टम छपरा सदर अस्पताल में कराया गया. मृतक दोनों रिश्ते में मामी और भांजा लगते हैं.

मृत युवक की पहचान जिले के अमनौर थाना अंतर्गत सिरसिया मनी गांव निवासी मुन्ना कुमार सिंह उर्फ अजय सिंह के 18 वर्षीय पुत्र अनुराग कुमार सिंह के रूप में की गई है. घटना के संबंध में बताया जाता कि अनुराग अपनी मामी जो की बनियापुर थाना क्षेत्र की रहने वाली है एवं अन्य परिवार के सदस्यों के साथ टेंपो से गंगा स्नान के लिए डोरीगंज थाना अंतर्गत चिरांद घाट जा रहे थे. तभी मुख्य मार्ग पर तेज गति से आ रही ट्रैक्टर ने उनकी टेंपो में जोरदार टक्कर मार दिया, जिससे टेंपो दुर्घटनाग्रस्त हो गई और इस मौके पर मामी और भांजे दोनों की मौत मौके पर हो गई.

इस घटना के बाद सड़क पर थोड़ी देर के लिए कोहराम मच गया और जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई. लेकिन गड़खा थाना पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में ले लिया. लेकिन परिवार वालों ने महिला के शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया. जबकि युवक के शव का पोस्टमार्टम छपरा सदर अस्पताल में कराये जाने के बाद उसे परिवार वालों को सौंप दिया गया है. वही इस दुर्घटना में परिवार के कई सदस्य आंशिक रूप से घायल हुए है. जिनका उपचार कराया गया है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *