छपरा मंडल कारा की सुरक्षा को ले डीएम एवं एसडीओ ने औचक निरीक्षण कर पदाधिकारियों को दिये आवश्यक निर्देश

0 minutes, 0 seconds Read

CHHAPRA DESK- सारण डीएम अमन समीर के द्वारा छपरा मंडल कारा की सुरक्षा के मद्देनजर औचक निरीक्षण किया गया. निरीक्षण के क्रम में उनके द्वारा मंडल कारा के वार्डों एवं जेल की सुरक्षा व्यवस्था की गहन जांच की गई. जांच के उपरांत उनके द्वारा विभागीय पदाधिकारियों को कई आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिये गये. हालांकि निरीक्षक को लेकर डीएम व अन्य पदाधिकारियों को भारी संख्या में पुलिस बल के साथ देखते ही मंडल करके कैदियों में हड़कंप मच गया.

निरीक्षण के उपरांत एसपी डॉक्टर मंगला के द्वारा बताया गया कि जेल की सुरक्षा को लेकर जिलाधिकारी के नेतृत्व में यह अभियान चलाया गया है. उनके निर्देश पर अमल किया जाएगा. निरिक्षण के दौरान सारण डीएम के साथ सदर एसडीओ संजय कुमार राय एसपी डॉक्टर गौरव मंगला, जेल अधीक्षक राधेश्याम सुमन के साथ अन्य पदाधिकारी एवं भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहे.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *