छपरा का छात्र फ’र्जी टीटीई बनकर ट्रेन में यात्रियों से कर रहा था उ’गाही ; पटना पुलिस ने किया गि’रफ्तार

PATNA / CHHAPRA DESK –  फर्जी टीटीई बनकर ट्रेन में यात्रियों से उगाही करते हुए एक छात्र को पटना रेल पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. गिरफ्तार फर्जी टीटीई छपरा का रहनेवाला है. वह पटना में रहकर एसएससी की तैयारी करता है. गिरफ्तार युवक की पहचान सारण जिले के गड़खा थाना क्षेत्र के श्रीपाल बसंत गांव निवासी सरोज रंजन के 19 वर्षीय पुत्र गणेश सिंह के रूप में हुई है.

 

 

घटना के संबंध में बताया जाता है कि वह लोकमान्य तिलक टर्मिनस से चलकर जयनगर को जाने वाली गाड़ी संख्या 11061 पवन एक्सप्रेस में यात्रियों के टिकट जांच कर वसूली कर रहा था. टिकट जांच करने के दौरान सोनपुर स्क्वाड के टीटीई सरोज कुमार ने ट्रेन के जनरल बोगी में यात्रियों के टिकट की जांच करते एक फर्जी टीटीई को देखा, जिसने टीटीई की वर्दी पहनकर नेम प्लेट लगाई थी.

जिस पर चल टिकट निरीक्षक लिखा था एवं आईकार्ड पर प्राइवेट कंपनी का नाम लिखा था एवं पदनाम एसी कोच अटेंडेंट लिखा था. जिससे टीटीई सरोज कुमार का युवक पर शक गहरा गया. जिसके बाद टीटीई ने राजकीय रेल पुलिस को सूचना दी. उनकी सुचना पर रेल पुलिस ने फर्जी टीटीई को पकड़ लिया. पुलिस ने गिरफ्तार

युवक के पास से फर्जी नेमप्लेट, आईकार्ड, टीटीई की वर्दी एवं ट्रेन का पुराना चार्ट बरामद किया है. इस संबंध में टीटीई सरोज कुमार की रिपोर्ट पर गिरफ्तार युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर सोनपुर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से गिरफ्तार युवक को जेल भेज दिया गया है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *