औरंगाबाद से गया बुलाकर एक व्यक्ति को ब’दमाशों ने मा’री गो’ली ; गं’भीर स्थिति में रे’फर

0 minutes, 0 seconds Read

GAYA DESK –  गया ज़िले के चंदौती थाना क्षेत्र अंतर्गत बलना वाइपास के समीप अपराधियों ने एक व्यक्ति को गोली मारकर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया. जख्मी व्यक्ति औरंगाबाद जिले का रहने वाला है, जिसे गया में उसके परिचितों के द्वारा बुलाया गया था. जिसके बाद उसे एकांत में ले जाकर उसे दो गोली मारी गई है. गोली लगने से जख्मी वह व्यक्ति सड़क पर गिरकर तड़प रहा था.

वही अपराधी आसानी से फरार हो गये. इस घटना की जानकारी के बाद चंदौती थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और उसे इलाज के लिए मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उपचार के दौरान होश आने पर उसकी पहचान औरंगाबाद के बारुण निवासी युधिष्ठिर सिंह के रूप में हुई है. युधिष्ठिर सिंह ने पुलिस को बताया कि गया में रहने वाले कुछ पुराने पहचान के लोगों ने बुलाया था.

जिसके बाद वे रविवार को गया पहुंचे, बुलाने के बाद किसी बात को लेकर विवाद हुआ. उनके द्वारा बताया गया कि डेल्हा क्षेत्र अंतर्गत के रहने वाले एक अपराधी ने एक एक कर दो गोलियां चलाई गई. जिसमें एक गोली हथेली में लगी, दूसरी गोली मुंह के समीप गाल को चीरते हुए निकल गई. युधिष्ठिर सिंह ने घटना करने में सभी लोगों के नाम पुलिस को बताए हैं, जिसके बाद पुलिस अपराधियों की खोज में जुट गई है.

घटना की जानकारी के बाद गया पहुंचे परिजन

घटना की जानकारी के बाद औरंगाबाद के बारुण से उनकी पत्नी समेत अन्य परिजन गया के मगध मेडिकल अस्पताल को पहुंचे हैं और स्थानीय पुलिस से अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं. इस संबंध में चंदौती थाना के थानाध्यक्ष रणविजय सिंह ने बताया कि औरंगाबाद के बारुण के एक व्यक्ति को गया बुलाकर

अपराधियों ने गोली मारकर हत्या करने का प्रयास किया है. दो गोली मारी गई थी लेकिन दोनों गोली छूते हुए निकल गई. घटना करने वाले अपराधियों के संबंध में गंभीर अवस्था में घायल रहे व्यक्ति से बयान लिया गया है. घटना में शामिल अपराधियों की गिरफ्तारी जल्द कर ली जाएगी.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *