नशेड़ी युवक ने हं’गामा करने से मना करने पर चा’कू घों’पा ; भर्ती

0 minutes, 4 seconds Read

CHHAPRA DESK – सारण जिले के मशरक थाना अंतर्गत कवलपुरा गांव में आज देर संध्या नशे की हालत में हंगामा कर रहे एक युवक को मना करने के बाद उसने चाकू निकालकर उस युवक के पेट में घोंप दिया. हालांकि बचने के क्रम में चाकू उसके पेट में न लगकर उसके बाएं हाथ में लग गई. तब उसके द्वारा शोर मचाने पर नशेड़ी युवक भाग निकला. जख्मी युवक जिले के मशरक थाना क्षेत्र के कवलपुरा गांव निवासी सत्यनारायण सिंह का 19 वर्षीय पुत्र पवन कुमार सिंह बताया गया है.

घटना के संबंध में बताया जाता है कि वह नशे की हालत में सत्यनारायण सिंह के घर के बाहर पहुंचा और हंगामा करने लगा. जिसको सुनकर उनका पुत्र पवन घर से बाहर निकाला और उसे दूसरी जगह जाकर हंगामा करने की बात कही. इतनी देर में वह आक्रोशित हो गया और पॉकेट से चाकू निकालकर उसके पेट में घोंपना चाहा. लेकिन, बचने के क्रम में चाकू उसके बाएं हाथ में लगी. तब उसके चीखने-चिल्लाने पर घर वाले बाहर निकले तब तक वह फरार हो गया. वही जख्मी हालत में पवन को छपरा सदर स्थल पहुंचा गया, जहां उसका उपचार चल रहा है.

उपचार के दौरान जख्मी युवक के द्वारा बताया गया कि उनके पड़ोस का युवक नशा करने के बाद उनके दरवाजे पर आकर हंगामा करता है. आज संध्या में वह नशे में धुत्त होकर आया और हंगामा करने लगा. जिसको लेकर विवाद हुआ और वह चाकू घोंपकर फरार हो गया. जिसके बाद इस घटना की सूचना मशरक थाना पुलिस को दी गई. वहीं समाचार प्रेषण तक इस मामले में प्राथमिकी की प्रक्रिया चल रही थी. पुलिस जांच में जुटी है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *