कोरोना जांच एवं अन्य व्यवस्था को ले सिविल सर्जन ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मशरक का औचक निरीक्षण कर दिया निर्देश

0 minutes, 1 second Read

CHHAPRA DESK – सारण सिविल सर्जन डॉ सागर दुलाल सिन्हा ने सोमवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मशरक का औचक निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान सिविल सर्जन ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मशरक में अस्पताल की विधि व्यवस्था का जायजा लिया. सबसे पहले सिविल सर्जन ने चिकित्सकों व स्वास्थ्य कर्मियों के उपस्थिति पंजी का अवलोकन किया. जिसके बाद साफ-सफाई, आपातकालीन कक्ष, दवा भंडार कक्ष, प्रसव कक्ष आदि का जायजा लिया.

उस दौरान प्रसव वार्ड में भर्ती एक महिला से पूछताछ कर उसका हाल चाल जाना. वहीं ओपीडी में मरीजों को भी देखा और पूछताछ की. उन्होंने बेड व उपकरणों की उपलब्धता देखी. मौके पर उपस्थित प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ गोपाल कृष्ण व स्वास्थ्य प्रबंधक अमित कुमार को कोरोना जांच व टीकाकरण अभियान समय पर करने एवं अस्पताल के कार्यो के लिए कई आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए. मौके पर डॉ संजय कुमार, बीसीएम लव कुश कुमार, बीपीएम कुमुद रंजन समेत अन्य स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहे.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *