स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्य समारोह स्थल राजेन्द्र स्टेडियम में सारण प्रभारी मंत्री करेंगे ध्वजारोहण

0 minutes, 2 seconds Read

CHHAPRA DESK – स्वतंत्रता दिवस 2023 समारोह के आयोजन हेतु समाहरणालय सभाकक्ष में समारोह से संबंधित जिला स्तरीय पदाधिकारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न हुई. बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी अमन समीर के द्वारा उपस्थित पदाधिकारियों को स्वतंत्रता दिवस – 2023 के आयोजन हेतु महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिया गया.

बैठक में बताया गया कि झंडोत्तोलन का मुख्य कार्यक्रम पूर्ववत स्थानीय राजेन्द्र स्टेडियम में आयोजित होगा. मुख्य समारोह स्थल राजेन्द्र स्टेडियम में अतिविशिष्ट महानुभाव एवं वरीय पदाधिकारियों को आमंत्रित किया जाएगा. समारोह में भाग लेने हेतु महानुभावों को आमंत्रण पत्र के माध्यम से आमंत्रित कर उन्हें सम्मानित किया जाएगा. जो अतिविशिष्ट महानुभावों मुख्य समारोह स्थल पर नहीं पहुंच पायेंगे उन्हें जिला,

अनुमंडल एवं प्रखंडस्तरीय पदाधिकारियों द्वारा उनके घर पर जाकर सम्मानित किया जाएगा. पूर्वाहन 8:55 बजे परेड निरीक्षण के उपरांत पूर्वाहन 09:00 बजे राजेन्द्र स्टेडियम छपरा में विज्ञान एवं प्रावैधिकी सह सारण के प्रभारी मंत्री सुमित कुमार सिंह के द्वारा ध्वजारोहण होगा. राजेन्द्र स्टेडियम से पूरे कार्यक्रम का लाइव प्रसारण डिस्ट्रिक्ट एडमिनिस्ट्रेशन सारण के फेसबुक, यू-ट्यूब एवं मीडिया के द्वारा किया जाएगा.

पूर्वाह्न 09:45 बजे आयुक्त, सारण प्रमंडल द्वारा आयुक्त कार्यालय परिसर में ध्वजारोहण किया जाएगा. पूर्वाहन 09:55 बजे जिलाधिकारी सारण के द्वारा सारण समाहरणालय परिसर में ध्वजारोहण किया जाएगा. 10:15 बजे पूर्वाहन में पुलिस अधीक्षक सारण के द्वारा कार्यालय भवन के पास ध्वजारोहण किया जाएगा. 10:25 बजे पूर्वाहन में उप विकास आयुक्त अपने कार्यालय परिसर में ध्वजारोहण करेंगी. 10:40 बजे पूर्वाहन में छपरा पुलिस लाईन में पुलिस अधीक्षक, सारण के द्वारा ध्वजारोहण किया जाएगा.


मुख्य समारोह स्थल एवं शहरी क्षेत्र के सभी प्रमुख चौक चौराहा एवं महापुरुषों की मूर्तियों की साफ-सफाई एवं साज-सज्जा की व्यवस्था हेतु नगर आयुक्त, छपरा नगर निगम को निर्देशित किया गया. महादलित टोला में माननीय प्रभारी मंत्री सारण के द्वारा झंडोतोलन करवाया जाएगा साथ ही पूर्व की तरह विभिन्न महादलित टोलों में पदाधिकारीगणों के द्वारा झंडोतोलन किया जाएगा. अपराह्न 01 बजे राजेन्द्र स्टेडियम में क्रिकेट मैच का आयोजन किया जाएगा.

संध्या 04 बजे से 06 बज संध्या तक प्रेक्षागृह सारण, छपरा में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन होगा. सांस्कृतिक कार्यक्रम का लाइव प्रसारण भी डिस्ट्रिक्ट एडमिनिस्ट्रेशन सारण के फेसबुक, यू-ट्यूब के माध्यम से किया जाएगा. जिलाधिकारी के द्वारा सभी निर्देशित कार्यों को ससमय पूर्ण करने का निदेश दिया गया. बैठक में नगर आयुक्त, छपरा नगर निगम सुमित कुमार, अपर समाहर्त्ता, मो मुमताज आलम, जिलास्तरीय पदाधिकारीगण एवं अनुमंडल पदाधिकारी सदर उपस्थित थे.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *