उड़ीसा के बालासोर में रेल हादसा में घायलों के लिए लियो क्लब छपरा टाउन ने लगाया रक्तदान शिविर

0 minutes, 0 seconds Read

CHHAPRA DESK – उड़ीसा के बालासोर में रेल दुर्घटना में घायल पीड़ितों के लिए अंतर्राष्ट्रीय स्वयंसेवी संस्था लायंस क्लब छपरा टाउन की युवा इकाई के द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन छपरा सदर अस्पताल स्थित ब्लड बैंक में किया गया. लियो क्लब छपरा टाउन के ब्लड डोनेशन चेयरपर्सन लियो अमित सोनी ने बताया कि आज का रक्तदान शिविर ओडिशा के बालासोर में हुए भयावह रेल दुर्घटना में घायल यात्रियों के लिए समर्पित में हुआ है.

उनके द्वारा आज के दिन किया गया रक्तदान उक्त रेल हादसे में घायलों के लिए किया गया है, ताकि यह ब्लड घायलों के काम आ सके और उन्हें यह ब्लड उपलब्ध कराया जाए. रक्तदान शिविर का उद्घाटन छपरा नगर निगम की मेयर राखी गुप्ता, अरुण सिंह और राकेश सिंह ने किया. रक्तदान करने वाले में आदित्य सोनी, विकास कुमार, अनिमेष कुमार, कुणाल सिंह, आयुष कुमार, विकास गुप्ता, कुणाल सिंह,

नीतीश कुमार सिंह, सौरभ पाठक, चन्दन कुमार सिंह, मो सलमान और उर्मिला सिंह शामिल रहे. रक्तदान शिविर डॉ किरण ओझा और लियो चेयरपर्सन लायन गोविन्द सोनी की देख रेख में संपन्न हुआ. इस अवसर पर लायंस कुंवर जायसवाल, लियो आशुतोष पाण्डेय, लियो मनीष कुमार मनी, सनी पठान, लायन मयंक जायसवाल, लियो राज, सलमान आदि उपस्थित थे.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *