नौनिहाल आये किशोर को बदमाशों ने चाकू घोंप किया गंभीर ; पीएमसीएच रेफर

0 minutes, 1 second Read

CHHAPRA DESK – छपरा शहर के मुफस्सिल थाना अंतर्गत मेहिया गांव में बदमाशों ने एक किशोर को चाकू घोंपकर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया, जिसे आनन-फानन में छपरा सदर अस्पताल लाया गया. जहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक डॉक्टर धनंजय कुमार के द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर चिकित्सा के लिए उसे पीएमसीएच रेफर कर दिया गया. चाकू लगने से जख्मी किशोर मुफस्सिल थाना क्षेत्र के करिंगा गांव निवासी प्रेमचंद मांझी का 16 वर्षीय पुत्र ऋषि कुमार बताया गया है. घटना के संबंध में बताया जाता है कि ऋषि कुछ दिन पूर्व मेहिया स्थित अपने नौनिहाल आया था. आज वह पैदल ही घर लौट रहा था,

तभी मेहिया महारानी स्थान के समीप बाइक पर सवार एक युवक के द्वारा उसे हल्की ठोकर लग गई. जिसके बाद दोनों के बीच विवाद होने लगा और विवाद मारपीट तक पहुंच गई. उस दौरान बाइक सवार मेहिया गांव निवासी रौनक कुमार और उसके साथियों द्वारा ऋषि कुमार को चाकू मारकर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया गया. जिसके बाद गंभीर स्थिति में उसे छपरा सदर अस्पताल से बेहतर चिकित्सा के लिए पीएमसीएच रेफर किया गया है, जहां उसकी स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है.

वहीं सूचना के बाद मौके पर पहुंची मुफस्सिल थाना पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद त्वरित कार्रवाई में करते हुए 02 संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. वहीं घटना में शामिल अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापामारी की जा रही है. वहीं इस घटना को लेकर गांव में आक्रोश भी व्याप्त है. जिसको लेकर पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर लगातार गांव में दबिश बनाए हुए हैं. वर्तमान में विधि-व्यवस्था की स्थिति सामान्य है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *