दोस्त की ह’त्या करने वाले पांच अभियुक्तों को पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त चाकू के साथ किया गिरफ्तार

0 minutes, 1 second Read

PATNA / CHHAPRA DESK –  सारण जिले के जलालपुर थानान्तर्गत ग्राम भटकेसरी में विगत दो जून को एक युवक की ह’त्या मामले में पुलिस ने 5 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार अभियुक्त उसके दोस्त बताये जा रहे है. इस बात की जानकारी देते हुए सारण एसपी डॉ गौरव मंगला ने बताया कि विगत 2 जून को जलालपुर के भटकेसरी गांव स्थित चंवर से बरामद शव की पहचान जिले के जलालपुर थाना क्षेत्र के दुबवलिया गांव निवासी शिवनारायण के 21 वर्षीय पुत्र अभिषेक कुमार के रूप में की गई थी.

उक्त मामले में मृतक के परिजन के फर्दवयान के आधार पर जनालपुर थाना कांड संख्या-119/28, धारा 302 भादवि दर्ज कर कांड का उदभेदन करते हुए घटना में संलिप्त पांच अभियुक्तों को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त चाकू एवं मृतक का मोबाइल बरामद किया गया.

वहीं उस घटना में संलिप्त अन्य अभियुक्तों की पहचान एवं गिरफ्तारी हेतु अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है. गिरफ्तार अभियुक्तों में जलालपुर थाना क्षेत्र निवासी अजीत कुमार, अभिषेक तिवारी, रितेश कुमार यादव, विकास कुमार महतो एवं मुकेश कुमार शामिल हैं.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *