आंधी-पानी में भैंस को बचाने गई महिला की आकाशीय बि’जली गिरने से मौ’त

0 minutes, 2 seconds Read

CHHAPRA DESK – सारण जिले के इसुआपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत श्यामपुर गांव में आंधी-पानी और तेज बारिश के बीच भैंस को बचाने के लिए गयी एक महिला की आकाशीय बिजली गिरने से मौत हो गई. वहीं भैंस बच गई. मृत महिला इसुआपुर थाना क्षेत्र के श्यामपुर गांव निवासी स्व ललन मिया की 60 वर्षीय हसीन बीवी पति बतायी गई है.

घटना के संबंध में बताया जाता है कि आंधी-पानी और तेज बारिश के बीच वह महिला अपने घर के समीप खूंटे से बधी भैंस खोलने गई थी. तभी आकाशीय बिजली उसके ऊपर गिर गयी. जिससे वह झुलसकर गंभीर रूप से घायल हो गई. अचेतावस्था में उसे इसुआपुर सीएचसी पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया. चिकित्सक द्वारा सुमित घोषित किए जाने के बाद परिवार वालों में रोना-पीटना लग गया.

 

वहीं सूचना के बाद मौके पर पहुंची थाना पुलिस में शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेजा है. हालांकि देर शाम होने के कारण शव का पोस्टमार्टम अगले दिन कराये जाने को लेकर सुरक्षित रखा गया है. वही घर वालों में कोहराम मचा हुआ है.

 

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *