अज्ञात वाहन ने युवक को रौंदा मौत के बाद मातम ; अन्य दुर्घटना में दो गंभीर

0 minutes, 1 second Read

CHHAPRA DESK- छपरा जिले के तरैया थाना अंतर्गत एसएस-73 पर अज्ञात वाहन की टक्कर से एक युवक की मौत हो गई. मृतक की पहचान जिले के तरैया थाना क्षेत्र के भटौरा गांव निवासी स्वर्गीय विश्वनाथ महतो के 31 वर्षीय पुत्र सनोज महतो के रूप में की गई.

इस दौरान मृतक के परिजनों ने बताया कि वह घर के समीप मुख्य मार्ग से कहीं जा रहा था. तभी किसी अज्ञात चार पहिया वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दिया. जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी मौत हो गई. इस सूचना के बाद परिवार वाले मौके पर पहुंचे और रोना-पीटना लग गया. वही सूचना के बाद स्थानीय थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेजा, जहां शव का पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद उसे परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया है.

वहीं मुफस्सिल थाना क्षेत्र के नेवाजी टोला चौक के पास बाइक और पिकअप के बीच भीषण टक्कर हो गई. जिसमें दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए. दोनों घायलों को आनन-फानन में छपरा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है. घायलों की पहचान भेल्दी थाना क्षेत्र के मोलानापुर निवासी अर्जुन कुमार व विवेक कुमार के रूप में की गई है. जहां अर्जुन कुमार के गंभीर स्थिति को देखते हुए सदर अस्पताल से पटना रेफर कर दिया गया है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *