गला दबाकर हत्या के बाद फेंके गए अज्ञात युवक के शव को पुलिस ने नाला से किया बरामद

0 minutes, 0 seconds Read

CHHAPRA DESK- गला दबाकर हत्या के बाद एक युवक के शव को साक्ष्य छुपाने के लिए बड़े नाले में फेंक दिया गया था, जिसे आज पुलिस ने नाले के पानी से बरामद किया है.वही शव को बरामद किए जाने के बाद पुलिस ने कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेजा, जहां शव का पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद पहचान के लिए 72 घंटे तक सुरक्षित रखा जाएगा. समाचार प्रेषण तक मृत युवक के शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है.

मृतक की उम्र करीब 45 वर्ष बताई जा रही है. घटना जिले के सोनपुर थाना अंतर्गत जैतिय गांव की है. जहां गांव स्थित बड़े नाले के पानी में एक शव की सूचना के बाद पुलिस ने नाले के पानी से शव को निकलवाया.मृतक का जीभ बाहर निकला हुआ था और शरीर पर जख्म के निशान थे. जिससे कयास लगाया जा रहा है कि युवक की हत्या गला दबाकर किए जाने के बाद साक्ष्य छुपाने के लिए उसे नाले में फेंका गया था.

इस मामले में सोनपुर थानाध्यक्ष ने बताया कि शव एक-दो रोज पुराना प्रतीत होता है. क्योंकि शरीर में कीड़े लगने लगे थे. प्रथम दृष्टया मामला गला दबाकर हत्या का प्रतीत होता है. साक्ष्य छुपाने के लिए अन्यत्र उसकी हत्या किए जाने के बाद उसे नाले में फेंका गया था. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है. लेकिन शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है. वही शव की शिनाख्त नहीं होने के कारण यह क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है. वही पुलिस शव की पहचान को लेकर प्रयास में लगी है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *