आपसी विवाद में हुई चाकू बाजी में एक युवक गंभीर स्थिति में पीएमसीएच रेफर ; सीने पर चाकू से किया प्रहार

CHHAPRA DESK – सारण जिले के कोपा थाना क्षेत्र में आज रात्रि आपसी विवाद को लेकर हुई चाकू बाजी में एक युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया, जिसे आनन-फानन में छपरा सदर स्थल लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर चिकित्सा के लिए उसे पीएमसीएच रेफर किया गया है. गंभीर रूप से जख्मी युवक जिले के कोपा थाना क्षेत्र के कुमना गांव निवासी उपेंद्र कुमार सिंह का 22 वर्षीय पुत्र शुभम कुमार सिंह बताया गया है. घटना के संबंध में बताया जाता है कि बात-बात में दोस्तों के बीच उत्पन्न विवाद में यह चाकू बाजी की घटना हुई है. चाकू शुभम के सीने पर लगी है.

जिसके बाद जख्मी हालत में ग्रामीणों और परिवार वालों के द्वारा उसे छपरा से रास्ता ले गया जहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक डॉक्टर राजीव कुमार अमन के द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर चिकित्सा के लिए उसे पीएमसीएच रेफर किया गया है. उपचार के उपरांत चिकित्सक डॉक्टर अमन ने बताया कि चाकू उसके सीने पर लगी है. उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक इलाज के बाद पीएमसीएच रेफर किया गया है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *