जालिम बाबा टहलने के दौरान बिजली के पोल में सटे तो सटे रह गये ; मौत के बाद परिजनों में कोहराम

0 minutes, 0 seconds Read

CHHAPRA DESK – सारण जिले के दाउदपुर थाना अंतर्गत फरुसाही बरेजा गांव में करंट लगने से एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई. मृत व्यक्ति की पहचान जिले के दाउदपुर थाना अंतर्गत पर फरुसाही बरेजा गांव निवासी स्वर्गीय नंदन तिवारी के 55 वर्षीय पुत्र सुरेंद्र तिवारी उर्फ जालिम बाबा बताए गए हैं. सूचना के बाद जहां परिवार वालों में कोहराम मच गया.

वही दाउदपुर थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेजा, जहां शव का पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद परिजनों को सुपुर्द किया गया है. उस दौरान मौके पर मौजूद मृत व्यक्ति के परिवार वालों ने बताया कि बीती रात वह घर के समीप ही टहल रहे थे. उसी वक्त विद्युत पोल के सपोर्टिंग तार में करंट आ रहा था और वह उस तार के संपर्क में आ गए.

जिससे वह फेंका गए और और देखते ही देखते उनकी मौत हो गई. जब तक परिवार वाले उन्हें उठाकर के ले जाने की सोचते तब तक उनकी मौत हो चुकी थी. जिसके बाद परिवार वालों में कोहराम मच गया. उस दौरान मृतक के परिवार वालों ने बताया कि जालिम बाबा की मौत बिजली विभाग की लापरवाही के कारण हुई है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *